{"_id":"5c7c2dcfbdec22271f343976","slug":"131551642063-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिवाना गुलियान में बरातियों और ग्रामीणों में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिवाना गुलियान में बरातियों और ग्रामीणों में मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
जिवाना गुलियान गांव में बरातियों और ग्रामीणों में मारपीट होने से सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने हस्तक्षेप कर मारपीट बंद कराई। घुड़चढ़ी में मारपीट होने से विवाह समारोह अवरोध पैदा हो गया। देर रात तक गांव के कुछ लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने में जुटे रहे।
रविवार की जिवाना गुलियान गांव में करनावल मेरठ से वाल्मीकि समाज की बरात आई हुई थी। घुड़चढ़ी के दौरान एक ग्रामीण ट्रैक्टर लेकर आ रहा था। ट्रैक्टर का पहिया एक बराती से टकरा गया। कहासुनी होने पर बरात के लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पीट दिया। जब ट्रैक्टर चालक ने यह जानकारी अपने परिजनों को दी तो कई ग्रामीण एकत्र होकर आए। इसके बाद बरात के लोगों और ग्रामीणों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में सात लोग घायल बताए हैं। किसी ने फोन कर पुलिस को गांव में ग्रामीणों और बरात के लोगों में मारपीट होने की सूचना दे दी। गांव में मारपीट की सूचना मिलते ही यूपी 100 और बिनौली थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। देर रात तक कुछ ग्रामीण दोनों पक्षों में समझौते कराने का प्रयास करने में जुटे रहे। मारपीट होने के कुछ समय के लिए विवाह समारोह में अवरोध पैदा हो गया।