फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हिलवाड़ी में फायरिंग के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

हिलवाड़ी में फायरिंग के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 05 Feb 2019 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
हिलवाड़ी में फायरिंग के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

हिलवाड़ी गांव में रविवार की रात्रि में रंजिश को लेकर एक विशेष समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के व्यक्ति के मकान पर फायरिंग केे मामले में एक पक्ष की ओर से पांच लोगों को नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, जबकि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो खोखे बरामद किए हैं। दूसरे दिन भी गांव मेें तनावपूर्ण स्थिति बनी रही और पुलिस तैनात रही।

12 दिसंबर 2018 को सोनू पुत्र महिपाल के यहां शादी के दौरान एक विशेष समुदाय के युवक महिलाओं की वीडियो बना रहे थे, इसको लेकर सोनू पक्ष के लोगों ने मारपीट की, बाद मेें सोनू को घेरकर पिटाई कर दी , यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है, रविवार की रात्रि में एक जुट होकर एक विशेष समुदाय के लोगों ने सोनू पुत्र महिपाल के मकान पर फायरिंग कर पथराव किया, इससे गांव में दहशत फैल गई, पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह काबू पाया, देर रात्रि एएसपी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे, देर रात्रि इस मामले में नीटू पुत्र महिपाल ने आस मोहम्मद, ताज मोहम्मद पुत्रगण मकसूद, सोनू पुत्र ताज मोहम्मद, नदीम पुत्र रहीस, मुजबिल पुत्र यूसुफ, हकीम पुत्र शाहिद के खिलाफ मामला दर्ज कराया, पुलिस ने इस मामले मेें आरोपी आस मोहम्मद और नदीम को गिरफ्तार किया और उनके पास से नौ 315 के खोखे बरामद किए हैं, सोमवार को दूसरे दिन तनावपूर्ण स्थिति बनी रही है। कोतवाल संजीव ने कहा अब गांव मेें शांति है, पुलिस गश्त कर रही है, शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed