{"_id":"5c40df06bdec22739100634b","slug":"131547755270-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बली गांव के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बली गांव के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बली गांव के गैंगस्टर प्रमोद की हत्या में फरार आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। पीड़ित परिवार को आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। परिजनों ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
पीड़ित परिवार ने एसपी को बताया कि 28 दिसंबर 2018 को बली गांव निवासी गैंगस्टर प्रमोद की अग्रवाल मंडी टटीरी में हत्या की। तीन आरोपी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर जेल जा चुके हैं। उन्होंने सलमान पुत्र इकबाल निवासी चोपड़ा महेशपुर, अशोक पुत्र मदन निवासी बुढेड़ा व अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने विवेचना में आरोपी सलमान का नाम निकाला। जबकि सलमान भी हत्या में शामिल था और मुकदमे का मुख्य आरोपी है। पुलिस विवेचना में अशोक का नाम सामने आया है, लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। दोनों आरोपी खुले घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार को समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने दोनों को गिरफ्तार करने की मांग की। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इनमें सुभाष, करतार पहलवान, रविंद्र, जयप्रकाश, राकेश पाल, सरजती, अमित आदि रहे है।