{"_id":"5c379f00bdec227388139cf2","slug":"131547149056-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असामाजिक तत्व मिल को बंद कराने की साजिश में जुटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। मलकपुर चीनी मिल के चालू सत्र में असामाजिक तत्वों द्वारा किसानों की भीड़ का फायदा उठाकर मिल को बंद कराने की साजिश का मामला सामने आया है। मिल के उपाध्यक्ष में एसपी को शिकायती पत्र भेजकर मिल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
मिल के उपाध्यक्ष विपिन चौधरी ने एसपी को भेजे पत्र में बताया कि पेराई सत्र 2018- 19 में 10 नवंबर 2018 से चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू होने के बाद प्रतिदिन 80000 क्विंटल की पेराई की जा रही है। मिल में 10 जनवरी 2019 तक करीबन 45 लाख क्विंटल की पेराई की जा चुकी है । पेराई सत्र के चलते मिल में प्रतिदिन सैकड़ों किसान मौजूद रहते हैं । कुछ असामाजिक तत्व किसानों की भीड़ का फायदा उठा कर मिल परिसर में झगड़ा कर मिल को बंद कराने की साजिश रच रहे हैं। किसानों ने ही इसकी जानकारी दी है। उन्होंने शुक्रवार को कुछ असामाजिक तत्वों पर मिल परिसर में झगड़ किए जाने की आशंका जताकर एसपी से सुरक्षा कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।