{"_id":"5c3103e8bdec2256fe7be000","slug":"131546716136-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने संदिग्ध युवक हिरासत में लिया, पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने संदिग्ध युवक हिरासत में लिया, पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
बली गांव के गैंगेस्टर प्रमोद की हत्या मेें पुलिस ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। पुलिस अफसरों का दावा है कि जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
अग्रवाल मंडी टटीरी में 28 दिसंबर 2018 को बली गांव निवासी प्रमोद की गोलियों से भूनकर हत्या की। मृतक के भाई सुभाष ने दो को नामजद सहित चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस विवेचना में बली गांव निवासी संजय उर्फ संजू पुत्र विनोद, अहेड़ा निवासी रूपक व राम व दो अज्ञात बदमाशों के नाम प्रकाश में आए । गाजियाबाद जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर जोगेंद्र बली के इशारे पर प्रमोद की हत्या की। पुलिस अभी तक एक भी बदमाश को गिरफ्तार नहीं कर पाई । संजय उर्फ संजू, राम व रूपक ने कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के लिए अर्जी लगाई, लेकिन अभी तक उन्होंने सरेंडर नहीं किया। पुलिस ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक से गहनता से पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
प्रमोद की हत्या में बेटे को फंसाना चाहती है पुलिस
बागपत। गाजियाबाद जनपद के थाना लोनी के गांव जावली निवासी पूनम देवी पत्नी सुभाष ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका 17 वर्षीय बेटा रिंकू उर्फ विशाल पढ़ाई कर रहा है। वह किसी भी अपराध में लिप्त नहीं है। उसकी ननद बली गांव में रहती है। कुछ दिन पहले बली गांव निवासी प्रमोद की हत्या हुई । इस घटना में उसके बेटे रिंकू उर्फ विशाल को पुलिस झूठा फंसा रही है। मृतक प्रमोद से उनकी कोई रंजिश नहीं है। जिस समय प्रमोद की हत्या हुई, उस समय उसका बेटा दिल्ली में अपने दोस्त के साथ था। शुक्रवार की रात में करीब दस बजे जगतपुर दिल्ली से उसके बेटे रिंकू को बागपत पुलिस उठाकर लाई है। कोतवाली में उसके साथ मारपीट की जा रही है। पुलिस जबरन हत्या में हाथ होना कबूल करवाना चाहती है। एसपी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।