{"_id":"5b957c65867a557ec86b9918","slug":"131536523365-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस-बारह हथियारबंद बदमाशें ने दिया लूटपाठ की घटना को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस-बारह हथियारबंद बदमाशें ने दिया लूटपाठ की घटना को अंजाम
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। लौहड्डा गांव में शनिवार देर रात्रि दस-बारह हथियार बंद लोग एक मकान में घुसे और तीन लोगों को मारपीट कर घर में रखी एक लाख की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात ले गए। सूचना पर डॉयल100 पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो आरोपी फायरिंग करते हुए भाग निकले। इस संबंध में मकान मालिक ने सात लोगों को नामजद कराया।
लौहड्डा गांव में शनिवार रात्रि सत्यपाल का परिवार सोया हुआ था। तभी दस-बारह लोग हथियार लेकर मकान के अंदर घुस गए और विकास पुत्र राजवीर, राजेन्द्र पुत्र सत्यपाल व अंकुर पुत्र राजेन्द्र को सरियों व तमंचों की बटों से पीटकर घायल कर दिया और परिवार की महिलाओं के साथ छेड़खानी की। शोर मचाए जाने पर लोग उधर दौडे़ और 100 नंबर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश फायर करते हुए घर पर रखी एक लाख की नगदी व सोने-चांदी के जेवरात उठाकर ले गए। घायल विकास, राजेन्द्र व अंकुर को सीएचसी पर भर्ती कराया गया, जहां से विकास को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस संबंध में राजवीर सिंह पुत्र सत्यपाल निवासी लौहडडा ने सात नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इस संबंध में जब कोतवाल बीएस सिरोही ने बताया कि इस मामले मेें नामजद लोगों का गृह स्वामी से विवाद चल रहा है और पहले भी झगड़ा हो चुका है। लेकिन गांव के लोगों ने समझौता करा दिया था। इसी को लेकर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया है, शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।