{"_id":"5b86f73e42c7924646255818","slug":"131535571774-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग मे बच्चे के पेट मे गोली लगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्ष फायरिंग मे बच्चे के पेट मे गोली लगी
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। जिवाना गुलियान गांव में एक युवक की शादी के बाद चल रही रिसेप्शन पार्टी में डीजे पर बज रहे गाने की धुन पर नाच रहे लोगों में उस समय हड़कंप मच गया, जब नाचते वक्त एक युवक ने तमंचे से फायरिंग की और गोली दस साल के बच्चे के पेट में जा लगी। इससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने घायल बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
जिवाना गुलियान गांव के रोहतास के बेटे मोनू की शादी के बाद बुधवार की रात्रि गांव में रिसेप्शन पार्टी चल रही थी, इस समारोह में गांव के आदित्य पुत्र अमित उम्र 10 वर्ष भी आया हुआ था। पार्टी में डीजे पर बज रहे गाने की धुन पर काफी लोग नाच रहे थे। इस दौरान डीजे पर नाच रहे एक युवक ने तमंचे से गोली चला दी जो आदित्य के पेट में जा लगी और वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर जा गिरा। इससे रिसेप्शन पार्टी में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोगों ने घायल बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई है इस संबंध में थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने कहा गोली किसने चलाई गई है, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।