फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विक्की सुन्हैडा के बयान दर्ज, अरविंद राठी देवरिया जेल भेजा

विक्की सुन्हैडा के बयान दर्ज, अरविंद राठी देवरिया जेल भेजा

Wed, 25 Jul 2018 01:44 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
विक्की सुन्हैडा के बयान दर्ज, अरविंद राठी देवरिया जेल भेजा
बागपत। जिला कारागार में डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में न्यायिक जांच शुरू कर दी। विक्की सुन्हैडा सहित तीन बंदियों के बयान दर्ज किए गए हैं। बागपत जेल से सुनील राठी के भाई अरविंद राठी को भी देवरिया जेल शिफ्ट कर दिया। जल्द ही अन्य संदिग्ध बंदियों को भी शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

नौ जुलाई की सुबह बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या की। निलंबित जेलर यूपी सिंह ने कुख्यात सुनील राठी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया । इस मामले की जांच चल रही है। मंगलवार को जिला कारागार से बंदी विक्की सुन्हैडा, रवि गांगनौली और भोला राय को पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट लेकर पहुंची। यहां पर बंदियों के बयान दर्ज कराए । इसके बाद इन बंदियों को पुलिस सुरक्षा के बीच वापस जिला कारागार भेजा। आरोपी सुनील राठी के भाई अरविंद राठी को जिला कारागार से देवरिया जेल के लिए शिफ्ट कर दिया। जेल प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है। जेल प्रशासन ने शासन को कई अन्य बंदियों को अन्यत्र जेलों में शिफ्ट करने का प्रस्ताव भेजा ह। सुनील राठी मंगलवार को भी कोर्ट में पेशी पर नहीं लाया गया। सूत्रों के अनुसार खेकड़ा पुलिस दोबारा बंदियों के पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


मजिस्ट्रेट जांच का आखिरी दिन
बागपत। मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की मजिस्ट्रेट जांच चल रही है। शासन ने एडीएम लोकपाल सिंह को जांच दी थी। 25 जुलाई जांच का आखिरी दिन है, लेकिन अभी तक बयान दर्ज कराने कोई नहीं पहुंचा ।
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्की की बदली जा सकती है जेल
बागपत। मुन्ना बजरंगी के साथ आखिरी रात बिताने वाले बंदी विक्की सुन्हैडा को भी किसी दूसरी जेल में शिफ्ट किया जा सकता है। बजरंगी हत्याकांड में अभी तक सुन्हैडा से दस से अधिक बार पूछताछ की जा चुुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed