फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   डॉन की पत्नी ने पुलिस को सुनाई खरी खोटी-MUZAFFARNAGAR

डॉन की पत्नी ने पुलिस को सुनाई खरी खोटी-MUZAFFARNAGAR

Tue, 10 Jul 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
डॉन की पत्नी ने पुलिस को सुनाई खरी खोटी-MUZAFFARNAGAR
बागपत। माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी के परिजनों ने पोस्टमार्टम में देरी पर हंगामा किया। पत्नी ने पुलिस को खरी खोटी सुनाई। हंगामा बढ़ता देखकर चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम शुरू किया। तब जाकर परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

जेल में माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के करीब साढ़े आठ घंटे बाद शव मोर्चरी पर पोस्टमार्टम के लिए पुलिस लेकर पहुंची। मृतक के परिजन भी मोर्चरी पर पहुंच गए। पत्नी सीमा सिंह ने शव देखने के लिए मोर्चरी का दरवाजा खुलवाने को कहा, लेकिन पुलिस ने दरवाजा खोलने से इंकार कर दिया। पोस्टमार्टम में देरी होने पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने मोर्चरी में मौजूद पुलिस अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई। उन्होंने कहा बागपत के एसपी और जेलर भी हत्या के षड्यंत्र में बराबर के हिस्सेदार हैं। हंगामा होता देखकर चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम शुरू किया। तब जाकर परिजन शांत हुए। इस दौरान मोर्चरी पर भारी संख्या मेें पुलिस बल तैनात रहा। डॉन मुन्ना बजरंगी के छोटे भाई सत्यजीत सिंह के साथ भी मृतक की पत्नी और उसके भाइयों की नोंक झोंक हुई। पुलिस ने बीच बचाव कर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन


गायब हो गई झांसी की फोर्स
बागपत। डॉन मुन्ना बजरंगी के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद जब परिजन शव को ले जाने लगे तो झांसी से आई फोर्स नहीं मिली। आधा घंटे पर पुलिस अधिकारी फोर्स को ढूंढते रहे। फोर्स आने के बाद शव को लखनऊ के लिए लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed