फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   व्यापारी सड़कों पर उतरे, हाइवे हुआ जाम

व्यापारी सड़कों पर उतरे, हाइवे हुआ जाम

Tue, 01 May 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी सड़कों पर उतरे, हाइवे हुआ जाम
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली बस स्टैंड चौकी पर एक टीएसआई द्वारा एक व्यापारी का कागजात न होने और हेलमेट न लगाने पर नगद दो सौ रुपये का चालान काटने पर उसे रसीद दे दी, इस पर व्यापारी नेताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस ने उनके साथ गाली-गलौच की, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने कहा व्यापारियों ने उनके साथ गाली-गलौच की। बाद में चेयरमैन ने हस्तक्षेप करके व्यापारियों को शांत कराया।

नगर का स्वर्णकार कपिल वर्मा अपनी बाइक से किसी काम से दिल्ली बस स्टैंड से गुजर रहा था, इस दौरान चेकिंग के नाम पर पुलिस कर्मी ने उसे रोक कर कागजात दिखाने को कहा तो वह कागजात नहीं दिखा पाए और वह हेलमेट भी नहीं लगा रहे थे और मोबाइल भी कान पर लगाए हुए थे। टीएसआई वीरेंद्र ने स्वर्णकार कपिल का नगद का 200 रुपये का चालान काटकर रसीद दे दी। इस दौरान कपिल ने मोबाइल करके मामले की जानकारी अन्य व्यापारियों को दे दी। इसके कुछ देर पर दिल्ली बस स्टैंड पुलिस चौकी पर अन्य व्यापारी भी आ धमके और हंगामा शुरू कर दिया। इससे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। नाराज व्यापारियों ने दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर जाम लगा दिया। इस घटना के दौरान वहां पर भीड़ जमा हो गई और हाइवे पर जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी ने कहा व्यापारियों एक टीएसआई के साथ गाली-गलौच की। इस दौरान सूचना मिलते ही पालिका के चेयरमैन अमित राणा मौके पर पहुंचे और उन्होंने व्यापारियों के साथ बातचीत कर मामला शांत कराया, तो व्यापारी वहां से चले गए। इस मौके पर अंकुर जैन, मुजीत जैन, राजेंद्र, अरविंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed