{"_id":"6afdc3ebd87df152f40101e2","slug":"bike-crashes-into-a-tree-while-attempting-to-avoid-an-oncoming-vehicle-rider-dies-noida-news-c-1-noi1095-4947721-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सामने आए वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक पेड़ से टकराई, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सामने आए वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक पेड़ से टकराई, मौत
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर 73 में मृतक आईटी इंजीनियर ।
सेक्टर-63 में ए-48 के पास हादसा, आईटी इंजीनियर था युवक
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-63 में मंगलवार देर रात सड़क हादसे में 24 वर्षीय आईटी इंजीनियर विशाल प्रताप सिंह की मौत हो गई। अचानक सामने आए वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक सड़क किनारे नीम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में उनके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। विशाल अमरोहा के रहने वाले थे और सेक्टर-62 स्थित एक आईटी कंपनी में काम करते थे। उनके पिता सूर्य प्रताप सिंह स्थानीय कोर्ट में वकालत करते हैं। इकलौते बेटे की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया।
यह हादसा मंगलवार देर रात सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में ए-48 के पास हुआ। अमरोहा के सूर्य प्रताप विहार, आवास विकास निवासी विशाल प्रताप सिंह बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान उनके आगे अचानक एक वाहन आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर नीम के पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। एडीसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
दोस्तों की यादों में रह गए विशाल
सेक्टर-94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर बुधवार को विशाल के कॉलेज और ऑफिस के दोस्त पहुंचे। दोस्तों ने बताया कि विशाल मिलनसार स्वभाव के थे और ऑफिस में दूसरों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते थे। काम के प्रति भी वह गंभीर थे। दिवाली पर उन्होंने सभी दोस्तों को पार्टी दी थी। अचानक हुई उनकी मौत से दोस्त स्तब्ध हैं। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे दोस्तों की आंखें नम थीं।