{"_id":"5ae0d6514f1c1b05418b676b","slug":"131524684369-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौहर ने मोबाइल पर कहा तलाक...तलाक..तलाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौहर ने मोबाइल पर कहा तलाक...तलाक..तलाक
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सात दिन की प्रसूता को उसके शौहर ने गुस्से में आकर मोबाइल पर ही तलाक दे दिया। एकाएक तीन तलाक से गुस्साई महिला नवजात बच्चे को लेकर कोतवाली पहुंच गई। पीछे-पीछे परिवार के सदस्य दौड़े हुए आए। ससुर ने पगड़ी उसके पैरों में रख दी। कई घंटे तक हंगामा हुआ। महिला किसी तरह मान गई, जिसके बाद परिवार के साथ अपने घर लौट गई।
बागपत निवासी एक युवक का निकाह चार साल पूर्व मेरठ जनपद के खिवाई गांव निवासी एक युवती से हुआ था। युवक थ्रेशिंग मशीन पर मजदूरी करता है। सात दिन पूर्व विवाहिता ने बेटे को जन्म दिया। तीन दिन पूर्व पति बाजार से बादाम लेकर आया, लेकिन बादाम खराब निकल गए। इसे लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। इसके बाद पति काम पर चला गया। दो दिनों तक पति-पत्नी में मोबाइल फोन पर झगड़ा चलता रहा। बुधवार सुबह पति ने मोबाइल फोन पर पत्नी को तीन तलाक बोल दिया। इसके बाद महिला सात दिन के बच्चे को लेकर रोती हुई कोतवाली पहुंची और पुलिस से पति द्वारा तीन तलाक देने की शिकायत की। थोड़ी देर बाद महिला की ननद कोतवाली पहुंच गई। उसने महिला को मनाने की कोशिश की। इसके बाद महिला का ससुर कोतवाली पहुंचा और महिला के पैरों में पगड़ी रखकर माफी मांगी। जिसके बाद महिला मान गई और ससुर के साथ घर चली गई। यह घटना शहर में पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि यदि कोई तहरीर देता है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।