{"_id":"5a5bb0124f1c1ba3268b46bc","slug":"131515958290-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर ने पुत्रवधु से किया दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुर ने पुत्रवधु से किया दुष्कर्म का प्रयास
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता का खूब उत्पीड़न किया। आरोपी ससुर ने उसकी इज्जत लूटने की कोशिश की। परेशान होकर पीड़ित एएसपी से शिकायत करने पहुंची। उनके निर्देश पर महिला थाने में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि उसका विवाह बालैनी थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ हुआ था। ससुरालवाले शादी में दिए दान दहेज से खुश नहीं थे। उससे आए दिन दहेज की मांग करते थे। पिछले कुछ समय से बाइक और 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। असमर्थता जताने पर उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया था। उसके साथ आए दिन मारपीट करते थे। आरोप है कि ससुर उस पर गलत नजर रखता था। उसके साथ छेड़छाड़ करता था। एक दिन आरोपी ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने परेशान होकर एएसपी से शिकायत की। उनके निर्देश पर महिला थाने में आरोपी पति, ससुर, सास समेत सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। महिला थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।