फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ट्रेन में इमाम पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार

ट्रेन में इमाम पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 12 Dec 2017 01:21 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में इमाम पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार
बागपत। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन में इमाम समेत चार लोगों पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया । उनको कोर्ट में पेश किया। न्यायालय ने सुनवाई करते हुए उनको जमानत दे दी। इससे पहले पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

दिल्ली से सहारनपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन में 22 नवंबर की रात में छह-सात युवकों ने इमाम गुलजार, उनके भतीजे समेत चार लोगों पर हमला कर दिया । ट्रेन की बोगी के दरवाजे बंद कर उनकी पिटाई की । जीआरपी ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के माध्यम से हमलावरों का पता लगाया । जीआरपी के अफसरों ने 30 नवंबर को दो आरोपी नीरज और सुशील निवासी बली को गिरफ्तार कर केस का खुलासा किया। बली गांव के ही चार आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई थी। पुलिस को तीन और आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी मिल गई। बड़ौत जीआरपी थाना इंचार्ज सुखपाल सिंह ने कहा फरार चल रहे आरोपी जोगी उर्फ योगेंद्र, सतीश और मोनू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया । कोर्ट ने जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए उनको जमानत दे दी है। एक आरोपी पप्पू उर्फ अरविंद फरार चल रहा है। उसको पकड़ने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed