फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   होटल और दुकानों पर काम करते हुए बाल मजदूर पकड़े

होटल और दुकानों पर काम करते हुए बाल मजदूर पकड़े

Wed, 20 Sep 2017 01:27 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
होटल और दुकानों पर काम करते हुए बाल मजदूर पकड़े
बागपत। होटल और दुकानों पर लेबर इंस्पेक्टर ने टीम के साथ छापेमारी की, जहां से छह किशोरों को पकड़ा। आयु परीक्षण के लिए सीएमओ ऑफिस भेजा। इसके बाद सभी को बाल कल्याण समिति को सौंपा, वहां से उन्हें मेरठ भेजा।
विज्ञापन

मंगलवार को होटल और दुकानों पर बाल श्रम की सूचना पर लेवर इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह ने बीडीओ कृपाल सिंह, कानूनगो रोहित तोमर और स्थानीय पुलिस के साथ छापेमारी की। सबसे पहले जनता ट्रैक्टर वर्कशॉप पहुंचे, वहां पर एक किशोर सलवान को काम करते पकड़ा। सिके बाद बजाज सर्विस पर छापेमारी की, वहां से सुहैब, सागर, फौजी ढाबे से आंसु, श्याम स्वीट से पवन, अजंता ट्रैक्टर वर्कशॉप से इनाम को बाल श्रम करते पकड़ा। सभी किशोरों को अपने साथ सीएमओ दफ्तर लेकर पहुंचे। वहां सभी का उम्र के लिए परीक्षण कराया। इसके बाद बाल संरक्षण समिति को सभी बच्चों को सुपुर्द कर दिया। वहां से उन्हें मेरठ के बाल संप्रेक्षण घर भेजा। लेवर इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह ने बताया आयु परीक्षण की रिपोर्ट आने के बाद सभी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और कोर्ट में वाद दायर कराया जाएगा।
विज्ञापन

लेबर इंस्पेक्टर ने बताया 14 वर्ष से नीचे के बच्चों से दुकानों पर काम करवाने की सजा विभाग की ओर से 20 हजार का जुर्माना, कोर्ट से आरोप सिद्ध होने पर 50 हजार जुर्माना और तीन वर्ष तक की सजा निर्धारित है। वहीं 14 से 17 वर्ष से तक के बच्चों से काम करवाने की सजा 10 हजार रुपये जुर्माना है। वहीं मां-बाप पर भी बार-बार मजदूरी कराते पकड़े जाने पर 10 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed