{"_id":"598228f64f1c1bf7378b476b","slug":"131501702390-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग कर इनामी हप्पू के नाम से मांगी रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग कर इनामी हप्पू के नाम से मांगी रंगदारी
Updated Thu, 03 Aug 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
बाइक सवार बदमाशों ने बामनौली के किसान एवं भाजपा नेता के गोविंदपुरी कॉलोनी स्थित आवास के सामने फायरिंग कर दी। इससे लोग दहशत में आए गए। भागते समय बदमाशों ने भाजपा नेता के घर पांच लाख रुपये की रंगदारी की चिट्ठी फेंकी है, इस पर 50 हजार रुपये के इनामी अजीत उर्फ हप्पू का नाम लिखा है। रुपये देने के लिए बृहस्पतिवार तक का समय दिया है। पीड़ित ने पुलिस को अवगत कराया है।
बामनौली गांव का किसान हरेंद्र शर्मा लंबे समय तक सपा में सक्रिय रहे। पिछले दिनों उन्होंने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की थी। वर्तमान समय भाजपा नेता परिवार के साथ शहर की गोविंदपुरी कॉलोनी में रह रहे हैं। हरेंद्र शर्मा ने पुलिस को बताया वह मंगलवार की रात घर में नहीं थे। कॉलोनी में बाइक पर दो युवक आए और कॉलोनी के एक व्यक्ति से उसके मकान का पता पूछा। इसके बाद उनके मकान के सामने पहुंचे और हवाई फायरिंग की। घर पर एक पत्र फेंककर भाग गए। फायरिंग की आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग दहशत में आ गए। पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। पत्र में पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है, यही नहीं इस पत्र पर हप्पू बावली लिखा है। रंगदारी नहीं देने पर परिवार के खात्मे की धमकी दी है। पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की।
बागपत के इनामी पुलिस के लिए बनें सिरदर्द
बागपत। पुलिस की पकड़ से दूर इनामी बदमाश सिरदर्द बने हैं। इनमें 50 हजार रुपये का इनामी अजीत उर्फ हप्पू भी है। बावली में दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस हप्पू की परछाई तक को भी नहीं छू सकी है।
विज्ञापन
इनामी अपराधियों की बात करें तो बिनौली थाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा पांच अपराधी हैं, लेकिन बड़ौत कोतवाली क्षेत्र का हप्पू पर इस वक्त सबसे ज्यादा 50 हजार रुपये का इनाम है। डीजीपी ने उस पर इनाम घोषित किया है। साल 2015 में डबल मर्डर के बाद अभी तक वह नहीं दिखा। कई बार बावली के ग्रामीण पुलिस को बता चुके हैं हप्पू जंगल में ही घूम रहा है। खेकड़ा के सांकरौद गांव का जसवी उर्फ जस्सू पर 15 हजार का इनाम है। काठा के नीटू हत्याकांड में वह वांछित है। खेकड़ा के कमल शर्मा पर 12 हजार, मेरठ के सरूरपुर खुर्द निवासी संजीव छपरौली के एक मामले में वांछित है, इसमें उस पर 10 हजार का इनाम घोषित है।
गांव गांगनौली के बालेंद्र, टीकरी के सोहनवीर पर ढाई-ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित है। इसके अलावा बामनौली के अंकित, मेरठ के दायमपुर निवासी दीपक, करीमपुर के तौफीक और सिल्वरनगर के सुनील पर सरकार ने पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। सरकार ने गांव संतोषपुर के सूरज पर एक हजार, धनौरा सिल्वरनगर के थान सिंह और बामनौली के सोनू उर्फ बागी पर दो हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। फरार इनामी बदमाश पुलिस के लिए सिरदर्द बने हैं।