फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मोबाइल शॉप चोरी में व्यापारी को सिर्फ आश्वासन

मोबाइल शॉप चोरी में व्यापारी को सिर्फ आश्वासन

Wed, 02 Aug 2017 12:59 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल शॉप चोरी में व्यापारी को सिर्फ आश्वासन
मोबाइल शॉप चोरी में व्यापारी को सिर्फ आश्वासन
विज्ञापन

बागपत। मोबाइल शोरूम से लाखों रुपये के सामान की चोरी का खुलासा न होने से व्यापारियों में रोष है। भाजपा के बड़ौत विधायक केपी मलिक पीड़ित व्यापारी के प्रतिष्ठान पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उधर, व्यापारियों ने कहा बुधवार को विरोध में जुलूस निकाला जाएगा। दुकानदारों ने कहा पुलिस को दिया वक्त खत्म हो चुका है।
एसपी दफ्तर के पास स्थित मोबाइल शोरूम का शुक्रवार की रात में ताला तोड़कर चोरों ने करीब 50 लाख रुपये का सामान चोरी किया था। इसको लेकर बाजार बंद हुआ था। पुलिस ने दो दिन में केस का खुलासा करने का आश्वासन दिया था, पुलिस ने दो तो क्या तीन दिन में भी केस का खुलासा नहीं किया। इसको लेकर व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन

मंगलवार को पीड़ित व्यापारी पंकज कुमार जैन के प्रतिष्ठान पर बड़ौत विधायक केपी मलिक पहुंचे। उन्होंने पूरी जानकारी की। इस दौरान उन्होंने एसपी से केस के खुलासे के लिए फोन पर वार्ता की। विधायक ने व्यापारियों से कहा वे उनके साथ है। इस मामले में जैन समाज के लोगों की मीटिंग हुई। उन्होंने निर्णय लिया केस के खुलासे के लिए बुधवार को सभी व्यापारी पीड़ित व्यापारी के प्रतिष्ठान पर एकत्र होंगे। यहां से जुलूस के रूप में एसपी ऑफिस पहुंचेंगे। हंसराज जैन, पीयूष जैन, शेखर चंद जैन, आनंद जैन, सुधीर जैन, प्रमोद कुमार, पंकज जैन, लवी जैन, विवेक जैन और विपुल जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed