फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बली में घर में घुसकर हमला, तोड़फोड़

बली में घर में घुसकर हमला, तोड़फोड़

Fri, 21 Jul 2017 01:39 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
बली में घर में घुसकर हमला, तोड़फोड़
बली में घर में घुसकर हमला, तोडफ़ोड़
विज्ञापन

बागपत। बली गांव में विवाहिता के मायके वालों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
गांव के देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी तीन साल पूर्व ग्रेटर नोएडा के मिल्क लच्छी निवासी युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी पत्नी घर में विवाद रखने लगी थी। उस पर अलग रखने का दबाव बनाती चली आ रही थी। इसके बाद वह अपनी पत्नी को लेकर नोएडा में रहने लगा था। आरोप है कि पत्नी के मायके वालों ने 18 जुलाई को बली गांव में उनके घर में घुसकर उसकी माता ब्रह्मवती और बहन के साथ मारपीट कर मकान में तोड़फोड़ की। बाद में आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाली पुलिस का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed