फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   काठा में युवक पर चाकू से हमला, घायल

काठा में युवक पर चाकू से हमला, घायल

Mon, 10 Dec 2018 01:12 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
काठा में युवक पर चाकू से हमला, घायल
बागपत। काठा गांव में उधार के छह सौ रुपये मांगना युवक को महंगा पड़ा। आरोप है कि पिता और पुत्र ने युवक पर चाकू से हमला किया। परिजनों ने घायल को दिल्ली भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

काठा गांव निवासी राजपाल पुत्र स्वर्गीय मोहर सिंह ने बताया कि गांव में पंचायत घर के पास उसका भतीजा हरेंद्र खड़ा था। इसी दौरान वहां दीप्पे उर्फ दीपक पुत्र राममेहर आया। हरेंद्र ने उससे अपने उधार के छह सौ रुपये मांगे तो उसने रुपये देने से मना कर दिया और गली गलौच की। गली देने से मना किया तो मारने की धमकी दी। आरोप है कि कुछ देर बाद दीप्पे व उसका पिता राम मेहर दौड़ते हुए वहां आए और चाकू से हरेंद्र ने हमला बोल दिया। शोर शराबा होने पर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे बचाया। परिजनों ने घायल को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। राजपाल ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी बाप और बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वे हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed