{"_id":"5ba0059b867a557e876d8ed4","slug":"121537213851-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले घूम रहे है गौरव हत्याकांड के आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुले घूम रहे है गौरव हत्याकांड के आरोपी
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
बागपत।
धनौरा सिल्वर नगर के गौरव हत्याकांड में पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ रही है। आरोपी परिजनों को बार-बार जान से मारने की धमकी दे रहे है। परिजनों ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
बिनौली थाना क्षेत्र के धनौरा सिल्वर नगर गांव निवासी आनंद पुत्र बनवारी ने बताया कि 23 जुलाई 2018 को उसके बेटे गौरव की गला रेत कर हत्या कर दी। इस संबंध में उसने गांव के ही ऋषि, निशांत उर्फ भोलू, अजयपाल, इलम चंद, पारुल के खिलाफ बिनौली थाने पर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी पारुल को गिरफ्तार कर जेल भेजा, लेकिन शेष आरोपियों को पुलिस नहीं पकड़ रही है। आरोपी गांव में खुले घूम रहे हैं। पीड़ित परिवार पर फैसले का दबाव बनाया जा रहा है। फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। उन्होंने एसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी शैलेष कुमार ने जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया।
वहीं बिनौली थाना क्षेत्र के पिचौकरा गांव निवासी मुनीफ ने बताया कि मारपीट के मामले में जेल में बंद चचेेरे भाई शानू व आबिद के खिलाफ वह न्यायालय में पैरवी कर रहा है। आरोपी पक्ष के लोग उस पर फैसले का दबाव बना रहे है। कई बार जान से मारने की धमकी भी दे चुके है। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।