{"_id":"5b7c6b1f42c792463254930b","slug":"121534880543-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के मुदकमे में चार युवकों को फंसाने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के मुदकमे में चार युवकों को फंसाने की धमकी
Updated Wed, 22 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
धनौरा सिल्वर नगर के चार युवकों को पुलिस द्वारा चोरी के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई है। उन्होंने एक पुलिस कर्मी पर रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया। इसको लेकर ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के हरपाल और धन्ना मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनके परिवार के चार युवक पिछले दिनों कांवड़ लेने गए हुए थे। इसी दौरान गांव में चोरी की घटना हो गई। इसमें अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । इस मामले में पुलिस चौकी का एक सिपाही उनके परिवार को चोरी के मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। हर रोज शराब के नशे में शाम के समय घर पर आता है और उनकी महिलाओं को बुरी नजर से देखता है। जिस कारण दोनों के परिवार भयभीत है। पुलिस कर्मी उनसे भारी भरकम रकम लेने चाहता है। उन्होंने चारों युवकों को निर्दोष बताया और आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी जयप्रकाश ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में धन्ना, हरपाल, पाल्लू, बबलू, हवा सिंह, पाल चौधरी, इंद्र, जग्गो, अमरेश, बाला, सीमा, कविता, संतरेश आदि शामिल रहे।