फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हाइवे किनारे अर्द्धनग्न अवस्था में युवक का शव मिला

हाइवे किनारे अर्द्धनग्न अवस्था में युवक का शव मिला

Thu, 05 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
हाइवे किनारे अर्द्धनग्न अवस्था में युवक का शव मिला
बागपत।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर स्थिति क्रिस्तु ज्योति स्कूल के पास एक युवक का अर्द्धनग्न अवस्था में शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हुआ। मृतक के मुंह और कान से खून बह रहा है।
बुधवार की सुबह 11 बजे के लगभग दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर किस्तु ज्योति स्कूल के पास सड़क किनारे झाड़ी में अज्ञात युवक का अर्द्धनग्न अवस्था में शव पड़ा मिला। वहां से गुजर रहे लोगों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ बागपत दिलीप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। मौके पर लोगों का भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ ने बताया कि युवक की औसतन उम्र 40 वर्ष के लगभग है। शव के पास बेड सीट वाली चादर भी पड़ी मिली है। उसके मुंह व कान से खून बह रहा था। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन


हत्या कर शव फेंकने की आशंका
बागपत। जिन परिस्थितियों में शव पड़ा मिला है, उससे लग रहा है कि शव को किसी ने यहां पर फेंका होगा। उसके पैरों में चप्पल भी नहीं थी। उसने शर्ट भी नहीं पहनी हुई थी। उसके पास बेड सीट वाली चादर पड़ी मिली है। इसी चादर में लपेट कर उसके शव को यहां तक लाया गया है। युवक की हत्या कर हाईवे किनारे शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed