{"_id":"5b1ad69f4f1c1bf56e8b70a6","slug":"121528485535-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवाड़ा में खूनी संघर्ष, आठ लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निवाड़ा में खूनी संघर्ष, आठ लोग घायल
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निवाड़ा में खूनी संघर्ष, आठ लोग घायल
बागपत। निवाड़ा गांव में उधार के 1200 रुपये चुकाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। दोनों तरफ से पथराव और धारदार हथियार चले। झगड़े में दोनों पक्षों के एक महिला समेत आठ लोग घायल हुए है। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
निवाड़ा गांव निवासी यासीन परचून की दुकान करता है। गांव के ही इंतजार ने उसकी दुकान से 1200 रुपये का सामान उधार लिया है। बृहस्पतिवार देर रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। झगड़े में एक पक्ष के यासीन, तराबुद्दीन, आबिद, अरार, राशिदा पत्नी आबिद और दूसरे पक्ष के महमूद, अलीशेर, छोटे निवासी निवाड़ा घायल हुए है। सूचना पर पुलिस पहुंची। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दूसरे पक्ष के इंतजार ने बताया कि बच्चों का झगड़ा हो गया था। इसके बाद उनके मकान पर सात-आठ लोगों ने हमला किया। इस संबंध में दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।