फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कोतवाली में पूर्व प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ दी तहरीर

कोतवाली में पूर्व प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ दी तहरीर

Wed, 30 Aug 2017 01:16 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली में पूर्व प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ दी तहरीर
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कॉलेज के पूर्व प्रभारी प्राचार्य ने कॉलेज छात्र निधि सिक्योरिटी खाते से करीब 13 लाख निकाले। जो अपराध श्रेणी में आता है। उन्होंने शिक्षा निदेशक के निर्देश पर उक्त मामले में पूर्व प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह ने मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता कर बताया शिक्षा निदेशक इलाहाबाद डॉ. संजय कुमार सिंह ने पत्र भेजा है। इस पत्र मेें बताया कॉलेज की छात्र निधि की बचत धनराशि को बिना अनुमति के खर्च किया है। पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह ने छात्र निधि सिक्योरिटी खाते से बिना निदेशक की अनुमति के 13 लाख 74 हजार रुपये आहरित किया। यह पूरी तरह से गंभीर वित्तीय अनियमितता है, जो अपराध की श्रेणी में आता है। पत्र मेें कहा यदि तत्काल उक्त आहरित धनराशि संबंधित खाते में जमा कर प्रमाणपत्र कार्यालय में उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो धारा 57 की कार्रवाई कर प्रकरण शासन को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया इस प्रकरण से पहले भी डॉ. नरेंद्र सिंह को निलंबित किया था । इस मामले में फिलहाल शिक्षा निदेशक द्वारा प्राप्त आदेशों के चलते कोतवाली में पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस तहरीर लेकर जांच कर रही है । इस संबंध में पूर्व प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहा छात्र निधि सिक्योरिटी खाते से धनराशि आहरित करने की अनुमति ले ली गई थी। आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed