फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ग्रामीणों ने सूजरा के पंचायतघर में गोवंशीय पशु बंद किए

ग्रामीणों ने सूजरा के पंचायतघर में गोवंशीय पशु बंद किए

Mon, 21 Jan 2019 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सूजरा के पंचायतघर में गोवंशीय पशु बंद किए
बागपत। सूजरा गांव में शनिवार रात फसलों को नुकसान पहुंचा रहे गोवंशीय पशुओं को पकड़कर ग्रामीणों ने पंचायत घर में बंद कर दिया। पंचायत घर मुस्लिम मोहल्ले मेें है। जिस कारण तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। ग्राम प्रधान ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

सूजरा गांव में ग्रामीणों ने शनिवार की रात खेतों में घूम रहे 30-35 आवारा गोवंशीय पशुओं को पकड़कर पंचायत घर में बंद कर दिया और मुख्य गेट का ताला लगाकर घर चले गए। ग्राम प्रधान ममता देवी के पति प्रवीण ने बताया कि ग्रामीणों ने पशुओं को पंचायत घर में बंद तो कर दिया, लेकिन उनके लिए चारे व पानी की कोई व्यवस्था नहीं की। उन्होंने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को सूचना दे दी है, लेकिन अभी तक किसी ने गांव पहुंचकर सुध नहीं ली। उन्होंने प्रशासन ने पशुओं का प्रबंध कराने की मांग की। वहीं जनपद के अन्य गांवों में सरकारी स्कूलों में बंद आवारा गोवंशीय पशुओं को नहीं छोड़ा गया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पशुओं को गोशाला में नहीं भिजवाया जाएगा, वे इन्हें नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन


निरपुड़ा में नहीं छोड़े गोवंशीय पशु, धरना जारी
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव के प्राथमिक विद्यालय में पांच दिन से गोवंश बंद हैं। ग्रामीणों ने गोवंशों के चारा पानी का प्रबंध कर रखा है। स्कूल के बाहर ग्रामीण भी धरना देकर बैठे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि आवारा गोवंशीय पशुओं को लेकर ग्रामीण डीएम से मिले थे। डीएम ने उन्हें एक सप्ताह का समय दिया है। एक सप्ताह तक ग्रामीण धरना जारी रखने एवं गोवंशीय पशुओं को यहीं बंद रखने का फैसला लिया। डीएम ने पशु चिकित्सक की टीम भेजने का भी आश्वासन दिया था, लेकिन टीम गांव नहीं पहुंची। इस मौके पर नहार सिंह, बिजेंद्र, राजपाल, मुकेश, प्रियव्रत, सोनू, राजेंद्र, बाबा भोल्लर सिंह, हरपाल आर्य, रहीस आदि मौजूद रहे। दाहा गांव में रविवार को नाले में गिरकर गाय घायल हो गई। ग्रामीणों ने गाय को बाहर निकाला। पशु चिकित्सक से उपचार कराया। ग्रामीण रोशनलाल, प्रवीण जैन, नरेश जैन, श्रीपाल, देवेंद्र, इंद्रपाल आदि ने गाय को बस स्टैंड के पास सुरक्षित जगह बैठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed