{"_id":"5bfef198bdec22416c13de40","slug":"11543434648-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल उर्फ विक्की हत्याकांड का नहीं हुआ खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राहुल उर्फ विक्की हत्याकांड का नहीं हुआ खुलासा
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। टीकरी कस्बे के राहुल उर्फ विक्की हत्याकांड का पुलिस 15 दिन बाद भी खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस की कार्यशैली से परिजनों में आक्रोश है। परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि खुलासा नहीं हुआ तो उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी।
टीकरी के जंगल में 15 दिन पूर्व राहुल उर्फ विक्की की दो बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अफसर घटना को संदिग्ध बता रहे थे और मृतक के दोस्त अर्जुन पर भी शक जाहिर किया था। कई दिन अर्जुन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उसके परिजनों ने उच्चाधिकारियों को शिकायत की तो अर्जुन को पुलिस ने छोड़ दिया था। पुलिस ने सर्विलांस का सहारा लिया, छह मोबाइल नंबर संदिग्ध मिले। सर्विलांस पर नंबरों को लगाकर बदमाशों की तलाश की। कुछ मोबाइल नंबर शामली जनपद के पाए गए, लेकिन पुलिस अभी तक बदमाशों का पता नहीं लगा पाई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि पुलिस पीड़ित परिवार को ही परेशान कर रही है, जबकि हत्यारे खुले घूम रहे हैं। इसे लेकर परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि जांच कर रही है। कई संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। जल्दी ही खुलासा किया जाएगा।