{"_id":"5babe157867a557fe4469ebc","slug":"11537990999-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैदपुर गांव के क्रेशर पर किसानों का 15-20 लाख रुपये बकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैदपुर गांव के क्रेशर पर किसानों का 15-20 लाख रुपये बकाया
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। नैथला के किसानों ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। अवगत कराया कि सैदपुर गांव में क्रेशर संचालित है। जिसने किसानों का भुगतान नहीं किया है। जो चेक दिए वह बाउंस हो गए। उन्होंने बताया कि 15-20 लाख रुपये मिल पर दर्जनों किसानों का बकाया है।
बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे नैथला के किसानों ने बताया कि पेराई सत्र में उन्होंने अधिक गन्ना होने के कारण सैदपुर गांव में चल रही प्राइवेट शुगर मिल को गन्ना डाला था। शुरूआत में से ही भुगतान किया। बाद में धनराशि रोक ली। दूसरा पेराई सत्र शुरू होने वाला है, लेकिन अभी तक उक्त मिल के मालिक ने कोई भुगतान नहीं किया है। किसानों ने जब दबाव डाला तो उसने चेक काटकर दिए। बैंक में चेक लगाए तो वह बाउंस हो गए। इसको लेकर किसानों ने वहां हंगामा किया तो उसने चेक लेकर आरटीजीएस करने की बात कही। आज तक गन्ने का भुगतान नहीं किया। नैथला के किसानों का 15-20 लाख रुपये उक्त मिल पर बकाया है। उन्होंने डीएम से कार्रवाई कर भुगतान कराने की मांग की। इसमें सत्येंद्र सिंह, ब्रिजेश, रामकिशोर, दिनेस, राकेश, सूरजभान, सिवाराम, विकास त्यागी, रमेश, पवन, रामकिशन, ब्रिजेमोहन, रामकुमार, राजेंद्र किसान आदि रहे।