फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रिमांड पर लेकर दो आरोपियों से तमंचे बरामद किए

रिमांड पर लेकर दो आरोपियों से तमंचे बरामद किए

Sun, 16 Sep 2018 01:29 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
रिमांड पर लेकर दो आरोपियों से तमंचे बरामद किए
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

बड़ावद मंदिर के पास राहुल पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को नौ घंटे के पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर घटना में प्रयुक्त दो तमंचे बरामद किए। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।

सरूरपुर गांव निवासी आकाश और राहुल अमीनगर सराय से घेवर लेकर 28 अगस्त को लौट रहे थे। इसी दौरान बड़ावद गांव निवासी निखिल ने फोन कर दोनों को बड़ावद मंदिर पर बुलाया । दोनों बड़ावद मंदिर पर पहुंचे तो निखिल ने अपने साथी के साथ मिलकर राहुल पर मारने की नीयत से फायरिंग कर दी । उसने ईख के खेत में छिप कर जान बचाई। इस मामले में निखिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ । पुलिस जांच में अनुज लाधी निवासी बावली का भी नाम प्रकाश में आया। दोनों आरोपी पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर जेल चले गए थे। थानाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि आरोपी निखिल चिकारा व अनुज लाधी को नौ घंटे के पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की। दोनों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर के दो तमंचे, खोखे व कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed