फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   युवक से पांच हजार रुपये लूटे

युवक से पांच हजार रुपये लूटे

Fri, 17 Aug 2018 01:33 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
युवक से पांच हजार रुपये लूटे
बड़ौत (बागपत)। बड़का गांव के पास बड़ौत से बाइक पर हिलवाड़ी जा रहे एक युवक को दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने तमंचों के बल पर रोककर पांच हजार रुपये लूट लिए और धमकी देकर फरार हो गए। दीपक हिलवाड़ी गांव का रहने वाला है। वह दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। बुधवार रात्रि वह बाइक से अपने गांव हिलवाड़ी जा रहा था। जब वह बड़का गांव के पास पहुंचा तो दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने तमंचों के बल पर उससे पांच हजार रुपये लूटकर ले गए और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। उसने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस का कहना था कि लूटपाट जैसी कोई घटना नहीं है। आपसी मारपीट का मामला प्रतीत हो रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन


मारपीट कर मोबाइल और बाइक लूटी
अमीनगर सराय (बागपत)। बालैनी-डौलचा मार्ग पर दो सशस्त्र बदमाशों ने बाइक सवार चाची-भतीजे के साथ मारपीट कर बाइक,मोबाइल और नगदी लूटी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

डौलचा गाँव निवासी देवेंद्र पुत्र प्रताप सिंह मंगलवार की शाम अपनी चाची रेखा के साथ किसी काम से बालैनी आया , रात में करीब 9 बजे वह बाइक पर सवार होकर वापस जा रहे थे जैसे ही वह बालैनी थाने से 200 मीटर की दूरी पर बालैनी-डौलचा मार्ग पर पहुँचे तो वहाँ पहले से ही खड़े दो सशस्त्र बदमाशों ने उन्हें आतंकित कर रोका और उनके साथ मारपीट कर बाइक, मोबाइल, और दो हजार रुपये की नगदी लूटकर हिंडन पुलिस चौकी के सामने से होते हुए फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आ सके। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ बालैनी थाने में घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed