फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   फोरेंसिक जांच के बाद पिस्टल से निकलेगी सच की गोली

फोरेंसिक जांच के बाद पिस्टल से निकलेगी सच की गोली

Thu, 19 Jul 2018 01:09 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
फोरेंसिक जांच के बाद पिस्टल से निकलेगी सच की गोली
बागपत। मुन्ना बजरंगी की हत्या की वारदात की कई स्तरों से जांच चल रही है। पुलिस ने जिला कारागार से बरामद पिस्टल, खोखे और जिंदा कारतूसों को फोरेंसिक जांच के लिए आगरा भेजा है। पिस्टल की जांच में खुलासा होगा कि बरामद पिस्टल कौन सा है, किस बोर का है, इससे गोली चली भी है या नहीं। यह माना जा रहा है कि राठी ने पुलिस को उलझाने के लिए पिस्टल को गटर में फेंका था।
विज्ञापन

मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के सामने सुनील राठी ने कहानी बयान की कि बजरंगी ने सुपारी को लेकर हुई बहस के बाद पिस्टल तान दिया। बजरंगी का पिस्टल छीनकर उसकी हत्या कर दी । पिस्टल को उसने गटर में फेंक दिया। पुलिस ने कई घंटे की मशक्कत के बाद पिस्टल को गटर से बरामद किया। सवाल यह है कि अगर पिस्टल बजरंगी का था और राठी हत्या का कबूलनामा कर रहा है तो फिर पिस्टल को गटर में फेंकने की जरूरत क्या थी। दो पिस्टल होने की चर्चा भी जोर पकड़ रही है। माना जा रहा है कि राठी ने जो पिस्टल बरामद कराया, उससे हत्या नहीं हुई है। फोरेंसिक रिपोर्ट से सुनील राठी को राहत मिल जाएगी। एसपी जयप्रकाश ने कहा पिस्टल, बरामद खोखे और जिंदा कारतूस फोरेंसिक जांच के लिए आगरा भेजे हैं।
विज्ञापन



सर्विलांस पर पुलिस की उम्मीद
बागपत। सर्विलांस पर अब पुलिस की उम्मीद टिकी है। मुन्ना बजरंगी के जेल में एंट्री से लेकर उसकी हत्या के बीच जिला कारागार के आसपास कितने मोबाइल सक्रिय रहे, किन-किन नंबरों पर अधिक बात की गई, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जगह छानबीन और दबिश
बागपत। बजरंगी की हत्या के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें अलग-अलग लोगों से पूछताछ कर रही है। बंदियों से भी बयान लिए जा रहे हैं। कई संदिग्ध युवक पुलिस हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed