{"_id":"5b2ab49b4f1c1b13358b7d4a","slug":"11529525403-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती कराने वालों के नाम पर रुपये ऐंठने वालों की तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भर्ती कराने वालों के नाम पर रुपये ऐंठने वालों की तलाश
Updated Thu, 21 Jun 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। यूपी पुलिस में युवकों को भर्ती कराने और सॉल्वर दिलाने वाले गैंग के विषय में पुलिस छानबीन कर रही है। फर्जी आधार कार्ड कहां तैयार किए गए, इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है। जिन जिन सेंटर पर बागपत के युवक परीक्षा देने गए थे, वहां से भी डाटा लिया जाएगा।
पकड़े गए सॉल्वर गैंग के सदस्यों में कई बागपत के युवक भी शामिल हैं। इसके अलावा भर्ती कराने के नाम पर युवकों से दो-दो लाख रुपये एडवांस लिए गए थे, जबकि कुल आठ लाख रुपये तय किए गए थे। बागपत के युवकों का मुरादाबाद और सहारनपुर में सेंटर था। सॉल्वर पकड़े गए थे खेल का खुलासा हुआ। उधर, बुधवार को पुलिस ने गोपनीय तरीके से छानबीन की। बड़ौत क्षेत्र के रहने वाले जुबैर की पुलिस तलाश में जुटी है। जुबैर को ही गिरोह का सरगना बताया गया है, हालांकि मनीष राणा नाम के युवक का नाम भी सामने आया है। गैंग के सदस्य युवकों से रुपये ऐंठते थे। फर्जी आधार कार्ड कहां तैयार कराए जा रहे थे पुलिस इसकी जांच में भी जुटी है। शामली पुलिस ने जुबैर की तलाश में दबिश दी, लेकिन उसके विषय में जानकारी नहीं मिल सकी है।