{"_id":"5ae76fb54f1c1b390a8b7585","slug":"11525116853-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्हड़ में कार सवार दो बदमाशों ने कैंटर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कान्हड़ में कार सवार दो बदमाशों ने कैंटर लूटा
Updated Tue, 01 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर कान्हड़ देवी मंदिर के पास से कार सवार दो बदमाश तमंचे के बल पर चालक को बंधक बनाकर कैंटर लूट ले गए। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी की। कैंटर में लगे जीपीएस सिस्टम से मिली लोकेशन के आधार पर जौनमाना गांव से पुलिस ने कैंटर बरामद कर लिया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालक को बंधन मुक्त कराया। पुलिस ने लूट के दोनों आरोपियों को शांति भंग में चालान कर जेल भेज दिया है।
हरिद्वार के कनखल निवासी शहजाद व परिचालक साकिर कैंटर में घी व रिफाइंड लेकर दिल्ली से हरिद्वार जा रहे थे। रविवार रात ढाई बजे के लगभग बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर कान्हड़ देवी मंदिर के पास सेंट्रो कार में सवार दो युवकों ने ओवरटेक कर कैंटर रुकवा लिया और तमंचे के बल पर चालक को बंधक बनाकर कैंटर लूट ले गए। इसी दौरान मौका पा कर परिचालक साकिर भाग निकला। एक घंटे बाद दोघट पुलिस को गश्त के दौरान परिचालक मिला। परिचालक ने कैंटर लूट की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने नाकाबंदी कर कैंटर की तलाश की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लग सका।
सोमवार की सुबह कैंटर मालिक थाने पहुंचे। कैंटर में जीपीएस सिस्टम से लोकेशन जौनमाना गांव में मिली। पुलिस ने जौनमाना गांव से कैंटर को बरामद कर लिया और चालक को बंधन मुक्त कराया। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया। चालक शहजाद ने बताया कि कार सवार दोनों युवक उसे बंधक बनाकर कैंटर को जौनमाना गांव ले गए। उसने बामनौली पुलिस चौकी पर कैंटर रोक कर शोर भी मचाया, लेकिन कोई भी पुलिसकर्मी मदद के लिए नहीं आया। उन्होने चालक को जौनमाना में एक मकान में बंधक बनाकर रखा। पुलिस ने पकड़े गए लूट के आरोपी भूपेंद्र पुत्र वीरेंद्र निवासी बड़ौत व मनीष निवासी जौनमाना को शांति भंग में चालान कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि कैंटर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसी को लेकर दोनों युवक कैंटर को अपने साथ ले गए थे। उन्होंने मोबाइल पर कैंटर मालिक से भी बात की थी और कहा था कि रुपये ले आना और कैंटर ले जाना। कैंटर लूट का मामला झूठा निकला। दोनों आरोपी युवकों को शांति भंग में जेल भेज दिया है।