{"_id":"5ac3d7474f1c1bd8618b5418","slug":"11522784071-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतेले पिता ने 12 वर्षीय बेटी से किया अप्राकृतिक कुकृत्य","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सौतेले पिता ने 12 वर्षीय बेटी से किया अप्राकृतिक कुकृत्य
Updated Wed, 04 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव में शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। सौतेले पिता ने अपनी 12 वर्षीय बेटी के साथ ही दुकर्म किया। बच्ची ने मां को घटना के बारे में जानकारी दी। परिजनों ने आरोपी पिता को पकड़ कर पिटाई की और सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में बच्ची की मां ने अपने पति के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
मामला छपरौली थाना क्षेत्र एक गांव का है। मंगलवार को शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने पत्नी की जमकर पिटाई की। उसे कमरे में बंद कर अपनी 12 वर्षीय बेटी और तीन बेटों को लेकर दूसरे गांव में पहुंच गया। तीनों बेटों को गांव के बस स्टैंड पर बैठाकर 12 वर्षीय बच्ची को जंगल में ले गया और उसके साथ दुकर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद पिता ने बच्ची को धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। इसके बाद वह चारों बच्चों को लेकर वापस घर पहुंच गया। बच्ची अपनी मां को देखकर रोने लगी और पिता द्वारा की गई शर्मशार कर देने वाली घटना के बारे में मां को बताया। आरोपी बच्ची का सौतेला पिता है। बच्ची की मां ने अन्य परिजनों को एकत्रित कर घटना के बारे में बताया। इससे परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने आरोपी पिता को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पर छपरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। परिजनों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। इस संबंध में बच्ची की मां ने अपने पति पिंटू कश्यप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार किया और बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा।
बच्ची का सौतेला पिता है आरोपी
छपरौली। आरोपी पिता पीड़ित बच्ची का सौतेला पिता है। बच्ची के पिता की मौत के बाद मां ने पिंटू कश्यप से शादी कर ली थी। पीड़ित बच्ची पहले पति की बेटी है। पिंटू कश्यप से तीन बच्चे हैं।