{"_id":"5aa81f3e4f1c1bb1758b5405","slug":"11520967486-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में दो छात्र घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में दो छात्र घायल
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)।
सराय-बिनौली मार्ग पर कैड़वा गांव के पास दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे दो छात्र घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
फजलपुर निवासी ईशू पुत्र सुरेंद्र और अरविंद पुत्र बृजमोहन बाइक पर सवार होकर मंगलवार को शील चंद इंटर कॉलेज सराय में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे थे। जब ये सराय-बिनौली मार्ग पर कैडवा गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इसमें दोनों घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों छात्रों की परीक्षा छूट गई है।
ई-रिक्शा ले गए, तहरीर दी
अमीनगर सराय (बागपत)। बरसिया निवासी रविंद्र पुत्र चौहल विकलांग है। उसने बागपत से 1.40 लाख रुपये में ई-रिक्शा खरीदी । उसने रिक्शा के साथ ऑफर में मिली एलसीडी वापस लौटा दी , उसे सेल लेटर नहीं दिया । जब वह सेल लेटर की मांग करता है तो शोरूम मालिक उससे 30 हजार रुपये की मांग करता है। अब वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण कर रहा है। 12 मार्च को अमीनगर सराय में हिसावदा चौपला पर तीन-चार लोग उसके साथ मारपीट कर ई-रिक्शा ले गए । उसने थाने में तहरीर दी।