फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कोताना गांव में गन्ने से भरा ट्रक मकान पर पलटा

कोताना गांव में गन्ने से भरा ट्रक मकान पर पलटा

Tue, 20 Feb 2018 01:17 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
कोताना गांव में गन्ने से भरा ट्रक मकान पर पलटा
बड़ौत (बागपत)। कोताना गांव में रविवार को देर शाम गन्ने से भरा ट्रक मकान पर पलट गया। मकान में मौजूद महिलाओं और बच्चों ने भागकर जान बचाई। ट्रक पलटने से मकान में बनी रसोई और शौचालय ध्वस्त हो गए। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

रम्मी पत्नी सुंदर कोताना गांव की रहने वाली है। गांव में सड़क किनारे उसका मकान बना है। रविवार को देर शाम रम्मी बच्चों और पड़ोस की महिलाओं के साथ घर पर बैठी बातचीत कर रही थी, तभी वहां से गुजर रहा गन्ने से भरा एक ट्रक मकान पर पलट गया। मकान में मौजूद महिलाओं और बच्चों ने वहां से भागकर जान बचाई। काफी संख्या में लोग वहां पर पहुंचे और ट्रक हटाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। रम्मी ने बताया कि ट्रक पलटने से मकान के अंदर बनी रसोई व शौचालय ध्वस्त हो गए। उधर गांव के मिंटू, रोहित, पंकज, अरविंद, जयवीर आदि ने पीड़ित के लिए मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed