फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्रधानाचार्य की गलती से छूटी अभिषेक की परीक्षा

प्रधानाचार्य की गलती से छूटी अभिषेक की परीक्षा

Wed, 07 Feb 2018 01:24 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
प्रधानाचार्य की गलती से छूटी अभिषेक की परीक्षा
बागपत। क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की लापरवाही के कारण गांव जागोस निवासी छात्र अभिषेक परीक्षा देने से वंचित रह गया है। इससे छात्र परेशान हो गया।
विज्ञापन

अभिषेक ने बताया कि वह क्षेत्र के एक विद्यालय में इंटर की पढ़ाई कर रहा था। विद्यालय का नियमित छात्र है। बोर्ड परीक्षा के लिए उसने सभी प्रक्रिया पूरी कर फार्म उसी विद्यालय से भरा । प्रधानाचार्य ने इसकी सभी जिम्मेदारी ली । फार्म की फीस भी जमा की । नियमित रूप से कॉलेज में पढ़ाई कर परीक्षा की तैयारी पूरी की। परीक्षा के नजदीक आते ही उसने रोल नंबर के स्कूल के संपर्क किया। प्रधानाचार्य से भी इस संबंध में मिला, लेकिन उसका रोल नंबर नहीं आया। जबकि प्रधानाचार्य ने आश्वासन दिया था कि उसका रोल नंबर बोर्ड में रुक गया है जो डीआईओएस दफ्तर में रह गया है। जब वह इस संबंध में दफ्तर में पहुंचा तो वहां कुछ नहीं मिला। प्रधानाचार्य ने बताया कि उसका फार्म अपने स्कूल से न भरवाकर छपरौली के एक स्कूल से भरवा दिया, जहां पर गड़बड़ी की गई है। अभिषेक ने कहा कि वह इसकी शिकातय डीआईओएस से लेकर डीएम और मुख्यमंत्री तक से की जाएगी। मानसिक रूप से परेशान हो गया है। पीड़ित छात्र के चचेरे भाई एडवोकेट अनुज कुमार ने कहा कि पास करवाने के लिए प्रधानाचार्य ने कुछ रुपये लिए है। सख्ती के चलते फार्म नहीं भरवा पाया है। इस संबंध में जल्द वाद दायर करेंगे। अफसरों से भी शिकायत की जाएगी। डीआईओएस पीके मिश्रा ने कहा कि छात्र उनसे शिकायत करता है इसकी जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed