{"_id":"5a7371ad4f1c1b82268b7b39","slug":"11517515181-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस चालक के साथ मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस चालक के साथ मारपीट
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। काठा गांव के युवकों ने चलती मिनी बस में चालक के साथ मारपीट कर दी। संतुलन बिगड़ने से बस डिवाइडर पर चढ़ गई। दर्जनों यात्रियों की जान पर बन आई। परिचालक घायलावस्था में चालक को लेकर थाने पहुंचे। तीन युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
मिनी बस के ड्राइवर चांद मोहम्मद निवासी खेकड़ा ने बताया शामली से यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए चले थे। बागपत राष्ट्रवंदना चौक स्थित स्टैंड पर पहुंचे तो एक युवक जबरदस्ती चढ़ रहा था। जिसका उसने विरोध किया। उसके बाद युवक बस में सवार हो गया। उसने दो युवकों को फोन पर काठा गांव के पास बुला लिया। गांव से निकालते ही उन्होंने चलती बस में उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस कारण संतुलन बिगड़ने से बस डिवाइडर पर चढ़ गई। परिचालक चैन पाल निवासी लोयन बीच बचाव में आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। किसी तरह उसे बस को काबू किया। इसके बाद युवक मौके से भाग गए। कुछ यात्रियों ने युवकों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह भाग चुके थे। चालक और परिचालक ने कोतवाली में तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी। उधर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।