फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   युवती ने प्रेमी और उसकी पत्नी को थप्पड़ मारे

युवती ने प्रेमी और उसकी पत्नी को थप्पड़ मारे

Wed, 15 Nov 2017 01:02 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
युवती ने प्रेमी और उसकी पत्नी को थप्पड़ मारे
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास एक युवक अपनी पत्नी के साथ जा रहा था। तभी एक युवती आई और उसने युवक और उसकी पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। इससे भीड़ जमा हो गई और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जाम हो गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को कोतवाली ले आई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का युवक अपनी पत्नी के साथ दिल्ली बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास से गुजर रहा था और उनके साथ एक बच्चा भी था। तभी एक युवती ने अपने को युवक की प्रेमिका बताकर युवक और उसकी पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। इससे भीड़ जमा हो गई। भीड़ के कारण दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जाम हो गया। युवती ने अपने को युवक की प्रेमिका बताया और कहा उसने मेरे साथ धोखा किया है। वह चिल्ला-चिल्लाकर बार-बार यही बोल रही थी कि मुझे धोखा देकर उसने दूसरी शादी की है। बाद में युवक ने प्रेमिका कहने वाली युवती की भी पिटाई की। इससे वह घायल हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों में बीच-बचाव किया। बाद में पुलिस तीनों को कोतवाली ले गई, पुलिस दोनों से छानबीन करने में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed