फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   महिला कोच में पुरूष यात्री घुसे, हंगामा

महिला कोच में पुरूष यात्री घुसे, हंगामा

Mon, 28 Aug 2017 01:08 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
महिला कोच में पुरूष यात्री घुसे, हंगामा
महिला कोच में पुरुष यात्री घुसे, हंगामा
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। पैसेंजर ट्रेन के महिला कोच में पुरुष यात्री घुसे तो महिला यात्रियों ने हंगामा कर पुरुष यात्री को कोच से निकालने का प्रयास किया, लेकिन पुरुष यात्री नहीं उतरे। बाद में सूचना पर पहुंची जीआरपी ने पुरुष यात्रियों को अन्य कोच में भेजकर मामला शांत कराया।

शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 51910 जैसे ही बड़ौत रेलवे स्टेशन पर रुकी तो महिला कोच में पुरुष यात्री घुस गए। महिलाओं ने उन्हें निकालने का प्रयास किया तो पुरुष यात्री कोच में रहने की जिद पर अड़ गए। इसको लेकर महिलाओं ने विरोध कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर जीआरपी एसएसआई अजय पंवार के नेतृत्व मेें पुलिस बल मौके पर पहुंचे और पुरुष यात्रियों को फटकार लगाकर उन्हें अन्य कोच मेें बैठाया। तब जाकर महिला यात्री शांत हुई। महिला यात्रियों ने कहा आए दिन कोच मेें पुरुष यात्रियों के घुसने से परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बाद सुनवाई नहीं होती। जीआरपी एसएसआई अजय पंवार ने कहा इस पर अंकुश लगाने के लिए कोच मेें जीआरपी पुलिस कर्मी तैनात किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed