फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कांवड़ देख रही पब्लिक पर पुलिस ने फटकारी लाठी

कांवड़ देख रही पब्लिक पर पुलिस ने फटकारी लाठी

Fri, 21 Jul 2017 01:19 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ देख रही पब्लिक पर  पुलिस ने फटकारी लाठी
कांवड़ देखने वालों पर पुलिस ने फटकारी लाठी
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। कुछ असामाजिक तत्वों के हंगामा करने के बाद पुलिस ने नेहरू रोड पर कांवड़ देख रही भीड़ को हटाने के लिए लाठियां फटकारी। मौके पर भगदड़ मच गई। इस कारण कुछ लोग चोटिल हो गए। भीड़ ने काफी देर तक हंगामा किया।

शहर के नेहरू मूर्ति पर रात करीब साढ़े दस बजे काफी भीड़ थी। इस बीच यहां आधा कुछ युवक पहुंचे और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। कुछ लोगों ने इन युवकों से कहा कि ऐसा न करें और कांवड़ यात्रा को आराम से देखें और लोगों को भी देखने दें। युवक नहीं माने तो किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही लाठियां फटकारनी शुरू कर दी। कुछ महिलाएं भी घायल हुईं। इससे काफी देर तक लोग रोष जताते रहे। बाद में पुलिस ने कांवड़ियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित निकाला। पुलिस ने देर रात पूरा मार्ग खाली कराया। कोतवाली प्रभारी रणवीर सिंह यादव का कहना है कि भीड़ को हटाया गया है, किसी तरह की परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed