फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छपरौली चेयरमैन से मांगी दो लाख की रंगदारी

छपरौली चेयरमैन से मांगी दो लाख की रंगदारी

Tue, 20 Jun 2017 01:08 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
छपरौली चेयरमैन से मांगी दो लाख की रंगदारी
छपरौली के चेयरमैन से मांगी दो लाख की रंगदारी
विज्ञापन

छपरौली (बागपत)। छपरौली नगर पंचायत के चेयरमैन संजीव खोखर से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। चेयरमैन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
भाजपा नेता एवं चेयरमैन संजीव खोखर ने दी तहरीर में बताया उनसे हेमंत कुमार निवासी यमुनानगर (हरियाणा) मूलरूप से ककड़ीपुर राजनीतिक रंजिश रखता है। आए दिन फेसबुक समेत अन्य सोशल साइट पर उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए टिप्पणी करता रहता है और लोगों से रुपये हड़पता रहता है। कोई समझाने का प्रयास करता है तो उनके साथ गाली-गलौज कर धमकी देता है। आरोपी उनके विरोधियों से मिला है। आरोपी हेमंत, उनसे दो लाख रुपये की मांग कर रहा है और रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा आरोपी कश्मीर के अपराधियों के संपर्क में है। आरोपी कभी भी अप्रिय घटना घटित कर सकता है। वे इससे भयभीत है। उनकी तहरीर पर आरोपी हेमंत कुमार के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा दर्ज हुआ है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार कुशवाहा ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी। उधर, आरोपी हेमंत कुमार ने कहा उस पर लगाया गया आरोप पूरी तरह से गलत है। चेयरमैन अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। जान बूझकर उसके खिलाफ साजिश रची जा रही है। उन्होंने पुलिस से केस की निष्पक्ष जांच करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed