{"_id":"5945832d4f1c1b48298b4a4b","slug":"11497727789-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर महिला से चार दिन तक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर महिला से चार दिन तक दुष्कर्म
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
तमंचे के बल पर महिला से चार दिन तक दुष्कर्म
बागपत। रमाला क्षेत्र के एक गांव की महिला का कहना है कि तमंचे के बल पर पड़ोसी युवक ने चार दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। उसने एसपी दफ्तर में आरोपी के खिलाफ शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।
पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बताया वह एक दिन घर में अकेली थी। पड़ोस का युवक घर में आया और जबरदस्ती उसको गांव से बाहर एक स्थान में ले गया। वहां उसको चार दिन तक बंधक बनाकर रखा और लगातार दुष्कर्म किया। किसी तरह उसके चंगुल से निकली। थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने हल्की धारा में रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी लगातार धमकी दे रहा हैं। इससे वह भयभीत है। उसने एसपी से हस्तक्षेप कर न्याय की गुहार लगाई।
उधर, हिसावदा के लोगों का कहना है कि गांव का एक युवक 16 जून को मजदूरी के रुपये मांगने के लिए गांव में एक मकान में गया था। उसको रुपये देने के बजाए आरोपी व्यक्ति ने अपनी पत्नी से अश्लील हरकत करने का आरोप लगा दिया। जो पूरी तरह से गलत है। उन्होंने एएसपी से निष्पक्ष जांच कर झूठा केस खत्म कराने की मांग की है। इस मौके मुंशी, हरपाल, मनोज, सुरेंद्र मौजूद रहे।