फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   डॉक्टरों के सामने से भागे और पुलिस ने दबोचे आरोपी

डॉक्टरों के सामने से भागे और पुलिस ने दबोचे आरोपी

Wed, 17 Oct 2018 01:08 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों के सामने से भागे और पुलिस ने दबोचे आरोपी
बागपत। जिला अस्पताल में भर्ती जीएनएम नर्सिंग की छात्रा से दुष्कर्म की घटना के आठ घंटे बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार रात एक बजे दोनों आरोपी अस्पताल से भाग निकले थे। मंगलवार की सुबह नौ बजे दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने दोनों के बयानों की वीडियोग्राफी भी कराई।
विज्ञापन


बदल गई इमरजेंसी की सूरत
बागपत। जिला अस्पताल में छात्रा से दुष्कर्म की घटना के बाद इमरजेंसी वार्ड की सूरत ही बदल गई। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पुरानी चादरों को हटाकर नई चादरें बिछा दी। घटना के बाद वार्ड में सफाई भी कराई गई।
विज्ञापन

चादर और युवती के कपड़ों की होगी जांच
बागपत। पुलिस ने दुष्कर्म की घटना में आरोपियों के खिलाफ कई सबूत जुटाए है। मौके से बिस्तर की चादर, युवती के कपड़ों को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन धाराओं में हुआ मुकदमा दर्ज
बागपत। दुष्कर्म पीड़ित ने आरोपी वार्ड ब्वॉय यतेंद्र उर्फ भूरा निवासी गाधी और फार्मा प्रशिक्षु दिलशाद निवासी तेड़ा के खिलाफ धारा 376डी, 328 आईपीसी, लैंगिक अपराधों से बालक का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 3 व 4 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

सर्टिफिकेट में 20 साल मिली उम्र
बागपत। दुष्कर्म पीड़ित ने दर्ज कराए गए मुकदमे में अपनी उम्र 16 साल बताई है। जबकि पुलिस ने स्कूल से इंटर का सर्टिफिकेट निकलवाया तो उसकी उम्र 20 साल मिली। सर्टिफिकेट में जन्म तिथि 11 जनवरी 1998 है। पुलिस का कहना है इसकी जांच की जा रही है।

खंगाला जाएगा रिकॉर्ड, पहले कितनी बार हुई बीमार
बागपत। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने बताया जानकारी मिली है कि अस्पताल में पीड़ित पहले भी कई बार भर्ती रही है। इसकी जांच कराई जाएगी। वह कितनी बार अस्पताल में भर्ती हुई। अस्पताल के रिकार्ड की जांच कराई जा रही है।


एक रुपये की पर्ची बनवाकर घूमते हैं युगल
बागपत। जिला अस्पताल में प्रेमी युगल भी घूमते रहते हैं। एक रुपये की पर्ची बनवाकर बीमारी के बहाने बरामदे और अन्य स्थानों पर समय बिताते हुए देखा जा सकता है। दो साल पहले जिला अस्पताल की छत पर भी कई बार प्रेमी जोड़े पकड़े गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed