{"_id":"5bb91237867a55686209400c","slug":"111538855479-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की जमानत पर रोक लगाने की एसपी से गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति की जमानत पर रोक लगाने की एसपी से गुहार
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दोघट थाना क्षेत्र के टीकरी गांव निवासी एक महिला ने अपने पति की जमानत पर रोक लगाने की मांग की। कहा कि उसका पति आए दिन उसके साथ शराब के नशे में मारपीट करता है और उसकी व उसकी बहन की हत्या का प्रयास कर चुका है। इसमें कोर्ट ने जमानत दे दी है, पीड़ित ने एसपी से आरोपी की जमानत पर रोक लगाने की मांग की है।
शनिवार को टीकरी गांव निवासी लक्ष्मी ने एसपी को शिकायत पत्र देकर बताया कि मई 2017 में वह अपने पति बबलू पुत्र धर्मपाल निवासी टिटोली, शामली के व्यवहार से तंग आकर अपनी बहन के पास आकर रहने लगी , जहां तीन मई को उसका पति अचानक उसकी बहन के घर पहुंचा और शराब के नशे में बलकटी से उन पर हमला कर दिया। इस दौरान हमले में पीड़ित लक्ष्मी व उसकी बहन बेबी के हाथ तक कट गए थे तथा उन्हें गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा, लेकिन अब से न्यायालय से जमानत मिल गई है। पीड़ित ने इस मामले में एसपी से आरोपी की जमानत पर रोक लगाने की मांग की है। एसपी ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।