फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नोएडा से कार लूटी, चालक को मीतली में फेंका

नोएडा से कार लूटी, चालक को मीतली में फेंका

Fri, 21 Sep 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
नोएडा से कार लूटी, चालक को मीतली में फेंका
बागपत। नोएडा से तीन बदमाशों ने कार लूट ली और चालक को मीतली गांव के पास फेंक कर भाग निकले। चालक ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके।
विज्ञापन

फतेहपुर जनपद के काकराबाद निवासी महेश कार चालक है। वह दिल्ली के विवेक विहार निवासी कुंतल तनेजा की कार चलाता है। चालक महेश ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह कुंतल तनेजा को एयरपोर्ट पर छोड़कर नोएडा जा रहा था। जब वह नोएडा के सेक्टर 63 में कार का यूटर्न लेने लगा तो पीछे से दूसरी कार ने टक्कर मार दी। उसने कार रोकी तो तीन युवक कार में आकर बैठ गए और उसे गन प्वाइंट पर लेकर उसकी आंखों पर पट्टी बांधकर उसे कार में पीछे डाल दिया। कई घंटे तक कार चलती रही। दोपहर को उसे मेरठ-बागपत मार्ग पर मीतली गांव के पास कार से नीचे फेंक कर बदमाश भाग निकले। वह किसी तरह बंधन मुक्त होकर कोतवाली पहुंचा और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लग सका। कार चालक महेश ने घटना की जानकारी अपने मालिक को दे दी है। इस संबंध में उसने कोतवाली में तहरीर दी। एसएसआई धर्मेन्द्र सिंह संधू ने बताया कि घटना नोएडा क्षेत्र की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed