फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सिंघावली अहीर में चाची से गैंगरेप

सिंघावली अहीर में चाची से गैंगरेप

Sat, 04 Aug 2018 12:06 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
सिंघावली अहीर में चाची से गैंगरेप
सिंघावली अहीर में चाची से गैंगरेप
विज्ञापन

अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव में चाची से गैंगरेप का मामला सामने आया है। भतीजे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। चाची ने थाने पर भतीजे समेत दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मामला बृहस्पतिवार का है। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव में सुबह के समय महिला घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसके जेठ का लड़का अपने दोस्त के साथ घर में घुस आया। दोनों ने उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। चाची ने विरोध किया तो दोनों उसके साथ मारपीट की और अंदर कमरे में ले गए। जबरन उसके साथ दोनों ने गैंगरेप किया। दोनों जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित महिला ने पति को घटना की जानकारी दी। इसे लेकर काफी हंगामा हुआ। ग्रामीणों ने मामले को रफा-दफा करने का भी प्रयास किया। लेकिन महिला नहीं मानी। शुक्रवार को पीड़िता ने सिंघाली अहीर थाने पहुंचकर भतीजे समेत दो के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी अरविंद और धर्मेंद्र के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। दोनों आरोपी अभी फरार बताए गए हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष हरे राम यादव ने बताया कि महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed