फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हाइवे पर बाइक चालकों में मारपीट, पथराव किया

हाइवे पर बाइक चालकों में मारपीट, पथराव किया

Wed, 25 Jul 2018 01:33 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
हाइवे पर बाइक चालकों में मारपीट, पथराव किया
बागपत। हाईवे पर स्थित गेस्ट हाउस के निकट ईट भट्ठे पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। इससे बाइक चालकों में झगड़ा हो गया। हाइवे पर युवकों के बीच में पथराव हुआ। बाइक में तोड़फोड़ कर दी गई। आग लगाने का भी प्रयास किया। राहगीरों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत किया।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर बड़ौत की तरफ से एक बाइक पर सवार दो लोग खेकड़ा क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। जब वह गेस्ट हाउस के पास ईट भट्ठे पर पहुंचे तो एक बाइक पर सवार तीन-चार युवक गलत तरीके से रोड पार कर रहे थे। इससे उनकी टक्कर हो गई। इसमें खेकड़ा क्षेत्र में जा रहे बाइक चालक चोटिल हो गए। इसके बाद बाइक चालकों में हाइवे पर लात घुसे चलने लगे। देखते ही देखते पथराव कर दिया। रोड पर पड़ी बाइक में तोड़फोड़ कर दी। यहां की बाइक में आग लगाने का प्रयास किया । मामला बढ़ा तो वहां से गुजर रहे राहगीरों ने हंगामा कर रहे बाइक चालक को शांत किया। उसकी बाइक की सही करने के बाद रवाना कर दिया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि हाइवे पर बाइक चालकों में मारपीट और पथराव हुआ है इसकी जानकारी नहीं है। कोई शिकायत करता है तो उसकी आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed