फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   राठी से अदावत नहीं तो किसके इशारे पर बरसाई गोलियां

राठी से अदावत नहीं तो किसके इशारे पर बरसाई गोलियां

Tue, 10 Jul 2018 01:20 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
राठी से अदावत नहीं तो किसके इशारे पर बरसाई गोलियां
बागपत। जेल में हत्या के बाद कई सवाल अनसुलझे हैं। आखिर ऐसी क्या वजह है कि सुनील राठी को बजरंगी पर गोली चलानी पड़ गई। वारदात के पीछे असली चेहरे कौन है। बागपत से लेकर लखनऊ और दिल्ली तक ऐसे लोग पुलिस की रडार पर आ गए हैं, क्या राजनीतिक षड्यंत्र रचा गया, क्या अपराध जगत के दो डॉन आपस में वर्चस्व को लेकर भिड़े। बयान शुरू हो गए हैं। इतना तय है कि नतीजे आने के बाद बड़े-बड़े चेहरे बेनकाब होंगे।
विज्ञापन

बागपत जेल में सुनील राठी और मुन्ना बजरंगी की कुछ देर की मुलाकात को ही हत्या की वजह नहीं माना जा सकता है। पर्दे के पीछे बड़ा षड्यंत्र रचा गया। इस साजिश से बजरंगी का परिवार अंजान नहीं था। यही वजह है कि बागपत जेल में तलबी की बात आते ही सीमा सिंह लखनऊ में मीडिया से रूबरू हुई। जाहिर है कि परिवार को खतरे की जानकारी थी। हत्या के बाद पुलिस को उन चेहरों की तलाश है, जो इस वारदात के पीछे काम कर रहे हैं। क्या अकेला सुनील राठी ही वारदात में शामिल रहा है। जबकि राठी का कोई सीधा झगड़ा नहीं है। सुनील राठी का भाई अरविंद राठी जरूर पूर्वांचल की कई जेलों में बंद रहा है। वर्तमान समय में वह मेरठ जेल में बंद है। इस बिंदु पर भी जांच चल रही है कि बजरंगी के गुर्गों की कभी अरविंद राठी से तो भिड़ंत नहीं हुई। राजनीतिक षड्यंत्र का बिंदु भी जांच में शामिल है। मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह सहित परिवार के अन्य लोगों ने लखनऊ और दिल्ली की सियासत के बड़े नाम गिनाए हैं। इसके अलावा उत्तराखंड में सुनील राठी का साम्राज्य फैला है। यह जांच की जा रही है कि कहीं बजरंगी तो उत्तराखंड में प्रापर्टी के धंधे में नहीं कूद गया था। पुलिस की जांच में माफिया डॉन बृजेश सिंह के अलावा सुशील मूंछ को भी शामिल किया है। यह भी आशंका है कि कहीं अपराधियों ने एक गठजोड़ कर तो वारदात को अंजाम नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed