{"_id":"5b1438554f1c1ba06e8b62cd","slug":"111528051797-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहित की मौत के रहस्य से नहीं उठा पर्दा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहित की मौत के रहस्य से नहीं उठा पर्दा
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)।
चमरावल गांव के रोहित की मौत के मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। परिजन खेकड़ा रेलवे स्टेशन स्थित पार्किंग ठेकेदार पर हत्या की शक जाहिर कर रहे हैं। रविवार को जिला पंचायत सदस्य दीपक यादव पीड़ित परिवार से मिले। पुलिस प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया।
चमरावल गांव निवासी रोहित पुत्र राधेश्याम का शव एक जून को फखरपुर रेलवे हाल्ट के पास दिल्ली-शामली रेलवे लाइन पर मिला था। ट्रेन से उसका सिर कटा था। परिजनों ने खेकड़ा रेलवे स्टेशन स्थित पार्किंग के ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। रविवार को जिला पंचायत सदस्य दीपक यादव मृतक के घर पहुंचे। पीड़ित परिवार को शोक संवेदना प्रकट की। उन्हें इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यदि तीन दिन में मामले का खुलासा नहीं किया तो वे पीड़ित परिवार के साथ एसपी का घेराव करेंगे।