फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मारपीट में दो महिला समेत छह घायल

मारपीट में दो महिला समेत छह घायल

Mon, 30 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
मारपीट में दो महिला समेत छह घायल
बागपत।
विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में दो महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। एक घायल को दिल्ली रेफर किया।
काठा गांव में शनिवार की रात में पाले राम अपने घेर में सो रहा था। रात्रि 2:30 बजे के लगभग पालेराम पर तीन लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। उसके सिर में कुल्हाड़ी मारकर गंभीर घायल कर दिया। बाद में हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां से उसे जीटीबी अस्पताल दिल्ली रेफर किया। इस संबंध में घायल के बेटे पुष्पेंद्र ने गौरव पुत्र कृष्ण, कग्गा पुत्र लीलू, सूरज पुत्र टीकाराम निवासी काठा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं झंकार गली बागपत में दीवार को लेकर दो सगे भाइयों में विवाद हो गया। बड़े भाई ने छोटे भाई व उसकी पत्नी को ईंटों से हमलाकर घायल कर दिया। इसमें गुलशन पुत्र राज सिंह और उसकी पत्नी प्रेम घायल हो गई। इस संबंध में घायलों ने कोतवाली में तहरीर दी। सरूरपुर गांव में बेटे ने अपने माता-पिता पर हमला बोल दिया। तमंचों की बटों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। विरोध करने पर छोटे भाई को भी नहीं बक्शा। इसमें पिता सत्यवीर, मां बबीता और भाई मनीष घायल हुए है। पिता ने बताया कि बेटा रवि आपराधिक किस्म का है। उन्होंने बेटे के खिलाफ ही कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन


अनियंत्रित ट्रैक्टर से फैली दहशत
छपरौली। कस्बे में शनिवार की अमित पुत्र प्रकाश की घुड़चढ़ी चल रही थी। रात 11:30 बजे के लगभग तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने घुड़चढ़ी में डीजे पर नाच रहे लोगों को कुचलने का प्रयास किया। ट्रैक्टर चालक शराब के नशे में था। लोगों ने भागकर जान बचाई। ट्रैक्टर नाले में जा गिरा। लोगों ने चालक को पकड़ लिया। चालक ने अपना नाम सुधीर निवासी छपरौली बताया। इस संबंध में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed